अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान देंगे भारत और नेपाल के शिक्षाविद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय एवं लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा साहित्य समाज एवं संस्कृति का वैश्विक विमर्श चुनौतियां अवसर एवं संभावनाएं विषय पर दिनांक 15 एवं 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी में भारत और नेपाल के अलावा थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार सहित कई बुद्धिस्ट देश के विद्वान अपना विचार व्यक्त करेंगे।संगोष्ठी की रूपरेखा एवं आयोजन के बारे में बताते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ राम पांडे ने कहा कि दोनों देशों के विद्वान इस संगोष्ठी के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं।

लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय एवं लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज के बीच में शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करने के लिए सहमति बनी है। इसी सहमति के तहत इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।संगोष्ठी में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर की कुलपति प्रोफेसर कविता शाह एवं लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर माणिक रत्न शाक्य सहित दोनों विश्वविद्यालयों के आचार्य शोधार्थी शामिल होंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शिक्षाविदों को पुरस्कृत भी किया जाएगा और अन्वेषण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान गौरव सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शोध पत्र पढ़ने वाले शोध छात्रों एवं शिक्षाविदों को ही इस संगोष्ठी में पुरस्कृत किया जाएगा।इस सेमिनार के लिए एक एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया है यह बोर्ड भारत और नेपाल के प्रतिष्ठित विद्वानों का है। उन्होंने ही इस सेमिनार की रूपरेखा तैयार की है। दो दिनों तक शिक्षा,समाज, साहित्य एवं संस्कृति के वैश्विक विमर्श पर विभिन्न सत्रों में चर्चा होगी। संगोष्ठी में उद्घाटन एवं समापन सत्रों के अलावा छह तकनीकी सत्र होंगे। जिसमें विद्वान, शोधार्थी एवं शिक्षाविद अपने शोध पत्रों को पढ़ेंगे।

डॉक्टर पांडे ने बताया कि दोनों देशों के बीच के संबंधों को इस संगोष्ठी से बल मिलेगा। संगोष्ठी से जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे दोनों संस्थाओं के द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाएगा।दोनों संस्थाओं के अलावा संगोष्ठी में कालिंदी प्रकाशन समूह भी एक साझेदार के रूप में जुड़ा है। कालिंदी प्रकाशन समूह संगोष्ठी में आए हुए शोध पत्रों को प्रकाशित भी करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayaloo

ये भी पढ़े

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेश की तीन जेलों में सब्जी की आपूर्ति करने वाली जेल में सब्जी का संकट

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने अगले आर्मी चीफ, 30 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

Spread the love

Uncategorized

@राजनीति आज-कल —————————- सत्ता की क्रूरता और राजनीति का यथार्थ — शश्वत तिवारी सत्ता कितनी क्रूर और बेरहम होती है, उसका पता तृणमूल नेताओं के रवैये से चलता है।खराब समय की पहली बरसात भी नहीं झेल पाई तृणमूल कांग्रेस। एक वक्त पर संघर्ष की पार्टी थी, लेकिन अब पार्टी अपने वजूद के लिए ही संघर्ष […]

Spread the love
Read More
ts inter supply result 2026 625x300 11 June 26
Uncategorized

TS Inter Supply Marks Memo 2026 जारी, स्टूडेंट्स ऐसे करें रिजल्ट चेक

Telangana Intermediate Supplementary Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने इंटरमीडिएट पब्लिक एडवांस्ड सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन (IPASE) 2026 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने प्रथम वर्ष (1st Year) और द्वितीय वर्ष (2nd Year) की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट और मार्क्स मेमो ऑनलाइन […]

Spread the love
Read More
Milk Digestion Tips
Uncategorized

दूध पीकर भी बिगड़ रहा है पाचन? बच्चों और बड़ों के लिए अपनाएं ये हेल्दी टिप्स

Milk Digestion Tips : दूध को लंबे समय से संपूर्ण आहार माना जाता रहा है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यही वजह है कि घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर बच्चों को रोज दूध पीने […]

Spread the love
Read More